लखनऊ में नवरात्रि उत्सव, गरबा और डांडिया की धूम:यूपी दर्शन पार्क में उत्सवी माहौल, युवाओं के साथ परिवारों ने डांस किया

Oct 17, 2026 - 21:00
0
लखनऊ में नवरात्रि उत्सव, गरबा और डांडिया की धूम:यूपी दर्शन पार्क में उत्सवी माहौल, युवाओं के साथ परिवारों ने डांस किया
लखनऊ में नवरात्रि के रंग के साथ गरबा और डांडिया में उत्सव का माहौल है। यूपी दर्शन पार्क में चल रहे द ग्रेट गरबा फेस्टिवलमें शनिवार शाम नवरात्रि का उल्लास देखने को मिला। शाम होते ही पार्क में लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं रंग-बिरंगे लहंगे और गुजराती परिधानों में पहुंचीं, जबकि युवा कुर्ते और पारंपरिक ड्रेस में नजर आए। संगीत शुरू होते ही डांडिया फ्लोर पर कदम थिरकने लगे। डांडिया की खनक, गरबा की धुन और रंगीन रोशनी से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में बदल गया। युवाओं के साथ परिवारों ने भी गरबा और डांडिया में हिस्सा लिया। कई लोगों ने ग्रुप बनाकर डांडिया खेला, तो परिवारों ने एक साथ गरबा किया। पारंपरिक धुनों के साथ ट्रेंडिंग गानों पर भी डांस डीजे पर गरबा के पारंपरिक गीतों के साथ लोकप्रिय गाने भी बजाए गए। चोगाड़ा तारा, कमरिया, ढोलिडा, नगाड़ा संग ढोल, गोलियों की रासलीला और उड़ी उड़ी जाए जैसे गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। जैसे-जैसे संगीत की रफ्तार बढ़ी, डांडिया फ्लोर पर भी भीड़ बढ़ती गई। खासकर युवाओं में उत्साह देखने लायक रहा। 19 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव Gig Guy Productions और Buzztown की ओर से यह पांच दिवसीय महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। गरबा और डांडिया के अलावा मनोरंजक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। प्रसिद्ध कलाकार HRX भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उत्सवी माहौल लोगों को आकर्षित कर रहा परिवार के साथ पहुंचीं संजना ने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया का उत्साह अलग होता है। वहीं आकाश सक्सेना ने बताया कि दोस्तों के साथ डांडिया खेलने का अनुभव खास है। संगीत, रोशनी और उत्सवी माहौल लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User