कानपुर में कन्याओं का पूजन:आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य
कानपुर में घाटमपुर के पतारा विकासखंड की गिरसी ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा देवी मंदिर में शनिवार को ‘नौ देवी नौ भंडारे’ अभियान के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने 151 कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद विधि-विधान से भंडारे की शुरुआत हुई। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ‘नौ देवी नौ भंडारे’ अभियान का उद्देश्य आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)