कानपुर में कन्या पूजन आयोजित:चरण धोकर लगाया रोली तिलक, हलवा पूरी खिलाकर लिया आशीर्वाद
कानपुर के न्यू आजाद नगर में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की छोटी-छोटी कन्याओं को देवी मां के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर आमंत्रित किया गया। पूजा की शुरुआत कन्याओं के चरण धोकर और माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर की गई। इसके बाद कन्याओं को हलवा, पूरी और चने का प्रसाद खिलाया गया। पूजन के बाद उन्हें उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। कन्याओं के आगमन पर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)