कानपुर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला:यूपी कॉप, सोशल मीडिया से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Oct 15, 2026 - 20:00
0
कानपुर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला:यूपी कॉप, सोशल मीडिया से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
कानपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के पहले चरण के तहत 15 अक्टूबर को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित आरएस एजुकेशन स्कूल, बर्रा-2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर टीम और मिशन शक्ति टीम ने संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के सहयोग से महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में 1090, 1076, 1098, 112, 181, 101, 108 और साइबर धोखाधड़ी से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही यूपी कॉप एप से मिलने वाली जन सुविधाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर सुरक्षा कार्यशाला में विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User