कानपुर में मां कालरात्रि की पूजा:बालाजी मंदिर में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना कर लगाया भोग
कानपुर के सलेमपुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को संध्या आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की पूजा से भय दूर होता है और साहस प्राप्त होता है। मां को गुड़ और गुड़ से बनी मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाता है। उनकी आराधना में ‘ॐ देवी कालरात्र्यै नमः’ मंत्र का जाप विशेष फलदायी माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)