रामपुर में में रंगोली कार्यक्रम आयोजित:प्रचार्य बोले- विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना होती है विकसित

Oct 17, 2026 - 21:00
0
रामपुर में में रंगोली कार्यक्रम आयोजित:प्रचार्य बोले- विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना होती है विकसित
रामपुर के राजकीय महाविद्यालय रजानगर, स्वार में 17 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ‘सेवा का रंग राष्ट्र के संग’ विषय पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने सामूहिक सहयोग से 17×17 फीट आकार की विशाल रंगोली बनाई। रंगोली निर्माण का निर्देशन डॉ. मनीषा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस गिरि ने रंगोली की सराहना करते हुए छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित होती है। प्रो. कैलाश चन्द्र ने भी रंगोली के महत्व पर विचार व्यक्त किए। रंगोली निर्माण में सबा, आसिया, निशा बी, याशिका शर्मा, कंचन, अक्सा, सानिया, सना, नाजिया, राहे मीन, अंशु, अनीता, रजनी, नूर फात्मा, गुरप्रीत, शाइन और मंतशा ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User