कानपुर में मधुमक्खी पालन और प्रबंधन पर कार्यशाला:शहद प्रसंस्करण से मोम निष्कर्षण तक की दी गई जानकारी
कानपुर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर के जन्तु विज्ञान विभाग एवं उर्मिला फार्म्स के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 अक्टूबर को ‘मधुमक्खी प्रजनन, पालन एवं प्रबंधन’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। दूसरे दिन 15 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना और मुख्य अतिथि मोहित पांडेय ने किया। मोहित पांडेय ने मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों, शहद प्रसंस्करण, मोम निष्कर्षण, मधुमक्खियों के जीवन चक्र और आवश्यक उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने परागण में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना और जन्तु विज्ञान विभाग की ओर से मुख्य वक्ता मोहित पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)