कानपुर में महिला जागरूकता अभियान:गुड टच-बैड टच, पॉक्सो, साइबर अपराधों के बारे में बताया गया

Oct 02, 2026 - 21:19
0
कानपुर में महिला जागरूकता अभियान:गुड टच-बैड टच, पॉक्सो, साइबर अपराधों के बारे में बताया गया
कानपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों ने लगभग 250 विद्यालयों में पहुंचकर करीब 5000 छात्राओं एवं महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम-2012, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकार, आत्मरक्षा, नारी सुरक्षा और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं और बालिकाओं को UPCOP ऐप, ऑनलाइन पुलिस सेवाओं, शिकायत पंजीकरण तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया बताई गई। अभियान के तहत "बहू-बेटी सम्मेलन" भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, युवतियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User