कानपुर में महिला की मौत:मायके वाले बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, 3 दिन से भूखा रखा

Oct 04, 2026 - 15:20
0
कानपुर में महिला की मौत:मायके वाले बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, 3 दिन से भूखा रखा
कानपुर में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। ससुराल वालों ने तीन दिन से बुखार के बाद इलाज के दौरान मौत होने की बात कही। मायके वालों ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, भूखा रखने और तबीयत बिगड़ने के बाद भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौत की जानकारी पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मौत की वजह और मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी। घटना चकेरी के परदेवनपुरवा लालबंगला में 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के आशा अभयपुर के रहने वाले गोरेलाल टीचर के पद से रियाटर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीनू की शादी करीब 12 साल पहले चकेरी के परदेवनपुरवा निवासी रिटायर्ड फौजी हरिमोहन के बेटे अनिल यादव से हुई थी। बीनू के दो बच्चे कार्तिक और नित्या हैं। गोरेलाल के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद अनिल के किसी दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी बीनू को हुई। वह इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बीनू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप गोरेलाल और उनके बेटे अनुज ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बीनू पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे और कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। बीनू मायके वालों को अपनी परेशानी बताती थी, लेकिन बच्चों और परिवार को बचाने की उम्मीद में ससुराल में ही रह रही थी। पिता के मुताबिक, प्रताड़ना को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन इसके बाद भी बीनू की परेशानियां जारी रहीं। मायके पक्ष का आरोप है कि बीनू करीब एक सप्ताह से बीमार थी। हालत बिगड़ने के बावजूद ससुरालीजनों ने इलाज पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। वहीं, ससुरालीजनों का कहना है कि बीनू को तीन दिन से बुखार था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर दोनों पक्ष आमने-सामने शनिवार को बीनू की मौत की जानकारी मिलने पर मायके वाले परदेवनपुरवा पहुंचे। शव देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और ससुरालीजनों पर प्रताड़ना और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष ने विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User