सपा का आरोप- फर्रुखाबाद में 700 वोटों का फर्जीवाड़ा पकड़ा:1 हस्ताक्षर से बने 70 वोट, जिलाध्यक्ष बोले- जीवित लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से काटे

Oct 04, 2026 - 15:20
0
सपा का आरोप- फर्रुखाबाद में 700 वोटों का फर्जीवाड़ा पकड़ा:1 हस्ताक्षर से बने 70 वोट, जिलाध्यक्ष बोले- जीवित लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से काटे
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। रविवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने दावा किया कि जिले में 700 वोटों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के हस्ताक्षर से 70 से 100 तक वोट बनाए जा रहे थे। सपा ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची की निगरानी करने और वोटर लिस्ट की बारीकी से जांच करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि वोट की चोरी लोकतंत्र पर हमला है। आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जिले में अनियमितताएं हुईं। जीवित लोगों के नाम भी मतदाता सूची से काट दिए गए। लोग अपने जीवित होने की बात कहते रहे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। उन्होंने दावा किया कि बीएलओ पर भी दबाव बनाया जा रहा था। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमे और जांच की मांग सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता करने और चुनावी अनियमितताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पार्टी ने उनके खिलाफ कानूनी मुकदमा चलाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की। वरिष्ठ नेता सरल दुबे ने कहा कि संविधान तभी बचेगा, जब लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने चुनाव आयोग को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव कराने वाली संस्था का नेतृत्व ही बेईमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को जनता के सामने रख रही है। सरल दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ के ऊपर लगाए गए लेखपाल अपनी रिपोर्ट भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को दे रहे थे। 'लोकतंत्र की हत्या हो रही है' सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जिस तरह चलाया जा रहा है, उससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। ब्राह्मणों को लेकर पूछे गए सवाल पर सरल दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण को नियुक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हुआ है। उनके मुताबिक, ब्राह्मणों के सपा की ओर आकर्षित होने और भाजपा से दूर जाने के कारण कांग्रेस ने भी ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के हित अखिलेश यादव के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, वरिष्ठ नेता सरल दुबे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User