मारते मारते भंगी बन सकता तो ब्राह्मण भी बन सकता:धम्म चेतना वाहन रैली में धनीराव बौद्ध बोले भारत को बौद्धमय बनाना है
कानपुर में भारतीय दलित पैंथर की ओर से रविवार को धम्म चेतना वाहन रैली निकाली गई। कंपनी बाग चौराहे से नानाराव पार्क तक निकली रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष पैंथर धनीराव बौद्ध ने कहा कि जब तक हिन्दू राष्ट्र रहेगा, चोरी कोई करे, गरियाया चमार जाएगा। जब तक हिन्दू राष्ट्र रहेगा, तब तक लोग यह कहते रहेंगे कि मारते-मारते तुझे भंगी बना देंगे। कोई यह नहीं कह रहा कि मारते-मारते ब्राह्मण बना देंगे। अगर भंगी बन सकता है, तो मारते-मारते ब्राह्मण भी बन सकता है। धनीराव बौद्ध ने कहा कि धम्म रैली है, उसका एक मकसद है कि भारत को बौद्धमय बनाना है। हम 20 अक्टूबर को पुखरायां की धरती पर 10,000 लोग बौद्ध धर्म की दीक्षा लेंगे। यहां पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति न एससी-एसटी का कोटा पूरा किया जा रहा है। न बैकवर्ड का रिजर्वेशन। हम इस भारत को बौद्धमय बनाना चाहते हैं। जय भीम और बाबा साहेब के लगे नारे रैली में हाथों में झंडे लेकर लोगों ने जय भीम और बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाए। रैली के जरिए संगठन ने सामाजिक भेदभाव और जातिगत व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। रैली शुरु होने से पहले कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए और जय भीम के नारे लगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)