कानपुर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:सुबह तीन वर्षीय बेटे ने मां को फंदे पर लटका देखा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा

Oct 06, 2026 - 16:01
0
कानपुर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:सुबह तीन वर्षीय बेटे ने मां को फंदे पर लटका देखा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव में सोमवार रात 27 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह तीन वर्षीय बेटे की नींद खुली तो उसने मां को कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। बेटे ने कमरे से बाहर निकलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला का शव फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात कमाने गया था पति कुम्हऊपुर गांव निवासी अजीत कुमार करीब 20 दिन पहले काम के सिलसिले में गुजरात गए थे। सोमवार रात उनकी पत्नी रागिनी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह बेटे ने मां को फंदे पर लटका देखा और बाहर जाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रागिनी की शादी दिसंबर 2017 में सजेती थाना क्षेत्र के हमीरामऊ गांव में हुई थी। उसके दो बेटियां और एक तीन वर्षीय बेटा है। भीतरगांव चौकी प्रभारी सनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User