सपा प्रत्याशी के साथ आए कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग:MLC आशुतोष सिन्हा के साथ नामांकन स्थल पहुंची थी भीड़, पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की

Oct 06, 2026 - 16:01
0
सपा प्रत्याशी के साथ आए कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग:MLC आशुतोष सिन्हा के साथ नामांकन स्थल पहुंची थी भीड़, पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की
वाराणसी में मंगलवार को शिक्षक और स्नातक एमएलसी पद के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दौरान नामांकन करने पहुंचे स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के साथ आयी भीड़ को जब पुलिस ने नामांकन स्थल पर रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ दी और उसके बाद पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई। जिसमें कई विधायकों को भी पुलिस ने रोका और परिचय देने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। अंदर जाने की होड़ में हुई धक्का-मुक्की वाराणसी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एमएलसी आशुतोष सिन्हा का नामांकन जुलूस दोपहर 2 बजे के बाद वाराणसी कमिश्नरी कार्यालय के पास पहुंचा। यहां नामांकन स्थल के पहले ही पुलिस बैरिकेडिंग की थी और सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावकों को अंदर जाने की अनुमति थी। हजारों की संख्या में युवाओं के साथ नामंकन स्थल पहुंचे थे। यहां उन्होंने भी अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की हुई और बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यकर्ता अंदर पहुंचने लगे जिसके बाद एक बार फिर पुलिस ने सभी को गेट पर रोक दिया। और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बता दने की नामांकन स्थल में सिर्फ प्रत्याशी उनके अधिवक्ता और प्रस्तावकों के जाने की अनुमति है। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User