कानपुर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाई साक्ष्य, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 06, 2026 - 19:51
0
कानपुर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाई साक्ष्य, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र के घुघुवा गांव में मंगलवार को एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और फॉरेसिंक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रेउना थाना क्षेत्र के घुघुवा गांव निवासी आलोक सिंह की पत्नी सुधा कुमारी (28) पति और पुत्री के साथ ससुराल में रहती थीं। परिजनों के मुताबिक सुधा की शादी फरवरी 2021 में घुघुवा गांव निवासी आलोक सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार को परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान सुधा ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर फंदे पर लटके सुधा के शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी रेउना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी का बयान रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User