कानपुर में मंदिर जा रहे बुजुर्ग पति-पत्नी से चेन छीनी:धक्का देने से रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर का हाथ टूटा, डीसीपी ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात

Oct 02, 2026 - 22:25
0
कानपुर में मंदिर जा रहे बुजुर्ग पति-पत्नी से चेन छीनी:धक्का देने से रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर का हाथ टूटा, डीसीपी ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात
कानपुर के रेलबाजार में शुक्रवार भोर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीओडी फ्लाईओवर पर बुजुर्ग दंपती से चेन लूट ली। बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटी और भागने के दौरान स्कूटी सवार दंपती को धक्का दे दिया। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से नीलम जैन के शरीर में कई जगह चोटें आईं। वहीं उनके पति त्रिभुवन जैन का बायां हाथ टूट गया और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट लगी। घटना डीसीपी पूर्वी कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपती को अस्पताल भेजा और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दंपती कृष्णा नगर निवासी त्रिभुवन जैन (66) शुक्रवार सुबह पत्नी नीलम जैन (63) के साथ जनरलगंज स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दोनों स्कूटी से रेलबाजार के सीओडी फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। दंपती कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने नीलम जैन के गले से चेन झपट ली। भागते समय उन्होंने स्कूटी सवार दंपती को धक्का दे दिया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से पति का हाथ टूटा स्कूटी गिरने से नीलम जैन के शरीर में कई जगह चोटें आईं। वहीं त्रिभुवन जैन का बायां हाथ टूट गया। उनके शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल दंपती ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। त्रिभुवन जैन ने बताया कि वह NCCF ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश वारदात की जगह डीसीपी पूर्वी कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने के साथ उनके आने और भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। रेल बाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User