मोरिंगा पराठा, रागी नाचेज और लोबिया का पास्ता रखेगा तंदरुस्त:सीएसए के किसान मेले में लगा एंटी कैंसर मशरुम व कड़कनाथ का अंडा
अगर आप तंदरुस्त रहना चाहते हैं और फास्टफूड भी पसंद है तो अब आप मोरिंगा पराठा, रागी नाचेज और लोबिया का पास्ता आपके पास विकल्प है। सीएसए परिसर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले में कालेज आफ कम्यूनिटी साइंस के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से श्री अन्न व सब्जियों को मिलाकर फास्ट फूड व ब्रेकफास्ट के आइटम्स लगाए गए। मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। शिवानी विजय लक्ष्मी लोबिया व मोरिंगा का पास्ता व मरुक्कू बनाया है। यह चीजें आपको प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट देंगी। इससे हमारी हड्डिया व मशल्स मजबूत होते हैं। इसके अलावा इनमें एंटी कैंसर प्रापर्टी भी है। इनमें ऐसे स्नैक्स हैं जो कि आपको स्वाद देने के साथ साथ तंदरुस्त भी रखेंगे। ब्लैक ईयर मशरुम में 35 प्रतिशत प्रोटीन मेले में ब्लैक ईयर मशरुम व ढींगरी मशरुम लगाया गया है। इसके बारे में प्लांट पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. एसके बिस्वास ने बताया कि ब्लैक ईयर मशरुम में 19 से 35 प्रतिशत तक प्रोटीन है। इसके अलावा इनमें सोडियम, आयरन व कैल्शियम है। यह मशरुम एंटी कैंसर, एंटी ट्यूमर, तनाव को कम करता व बीपी को मेंटेन रखता है। इसमें कई मेडिशिनल वैल्यू हैं। श्री अन्न का डोसा मिक्चर केवीके फिरोजाबाद के स्टाल में कड़कनाथ मुर्गेी के साथ उसका देशी अंडा भी रखा। एक अंडे की कीमत 20 रुपए हैं। इसके अलावा केवीके कानपुर देहात के स्टाल में श्री अन्न के डोसा का मिक्चर, उपमा प्री मिक्स, ढोकला मिक्स व अचार रखा गया है। केवीके इटावा ने एक औषधीय भस्म नाम के पैकेट को रखा। प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि हवन सामग्री व पूजा के बाद निकलने वाले अवशेषों से इसको बनाया गया है। यह कीटनाशी है। 1.25 लगा लगा मोती की खेती, कमाई 06 लाख फतेहपुर के खागा इलाके के आए मंगल सिंह ने मोती की खेती का प्रदर्शन किया। बताया कि उन्होंने बीएचयू से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह एक सिप की लागत 60 रुपए आती है। लगभग एक मोती 150 रुपए कीमत तक का चला जाता है। एक बीघा के तालाब में 125000 लागत आई। यह बिकता छह लाख में है। मेले में किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सीएसए वीसी डॉ. संजीव गुप्ता, निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी, मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन व मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान आदि रहे। खाद्यान्न उत्पाद में एक नंबर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एक रणनीति बना करके प्रदेश के भीतर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाए जाने की कोशिश की जा रही है। हम लोग खाद्यान्न उत्पादन में जहाँ नंबर एक पर हैं, वहीं पर दूध उत्पादन में भी हम नंबर एक पर हैं। फलों और सब्जियों के उत्पादन में भी हम नंबर एक पर हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)