कानपुर में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न:92 लोगों ने सीखी आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी पर चर्चा

Sep 27, 2026 - 17:46
0
कानपुर में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न:92 लोगों ने सीखी आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी पर चर्चा
कानपुर में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के पादप रोग विज्ञान विभाग द्वारा छः दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 92 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल थीं। प्रशिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मशरूम का इतिहास, श्वेत बटन मशरूम और ढिंगरी मशरूम के उत्पादन की तकनीक, मशरूम के मूल्यवर्धक उत्पाद, मशरूम व्यंजन, मशरूम की बीमारियां एवं कीट प्रबंधन, मशरूम फार्म संरचना और खेती के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उमेश चन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. धनंजय सिंह, फाउंडर एण्ड डायरेक्टर भारत एग्रीटेक, और शिवम त्रिपाठी, एमएसएमई ने मशरूम के क्षेत्र में चलने वाली सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, लोन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण, स्पॉन उत्पादन एवं मशरूम फार्म संरचना के बारे में जानकारी दी। अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण साहित्य और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User