सम्भल में विश्व पर्यटन दिवस पर प्रतियोगिताएं:पर्यटन स्थलों पर वीडियो पोस्टर डिजाइनिंग, पर्यटन प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने लिया भाग

Sep 27, 2026 - 17:46
0
सम्भल में विश्व पर्यटन दिवस पर प्रतियोगिताएं:पर्यटन स्थलों पर वीडियो पोस्टर डिजाइनिंग, पर्यटन प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने लिया भाग
सम्भल में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को 3 बजे बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रील निर्माण, पर्यटन स्थलों पर वीडियो पोस्टर डिजाइनिंग और पर्यटन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जनपद के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी रहीं। कार्यक्रम संयोजक चन्द्रसेन राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य जनपद के पर्यटन स्थलों को डिजिटल माध्यमों के जरिये व्यापक पहचान दिलाने के साथ युवाओं को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। रील निर्माण और वीडियो पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं पर्यटन प्रश्नोत्तरी के जरिये प्रतिभागियों ने जनपद की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User