लखीमपुर खीरी में खराब मौंसम के चलतें स्कूल बंद:28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, बारिश-आंधी-बिजली का खतरा

Sep 27, 2026 - 17:46
0
लखीमपुर खीरी में खराब मौंसम के चलतें स्कूल बंद:28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद, बारिश-आंधी-बिजली का खतरा
लखीमपुर खीरी में कई दिनों से लगातार खराब मौसम, अतिवृष्टि और तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सोमवार 28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक वर्षा, जलभराव और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 28 सितंबर को अवकाश रहेगा। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय शामिल हैं। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को अवकाश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे पहले शनिवार 26 सितंबर को भी लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। अब मौसम की स्थिति को देखते हुए सोमवार को भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 28 सितंबर को विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User