उन्नाव में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग:लखनऊ टुअर से वापस लौट रही थी; हाईवे पर ट्रैफिक रोका
कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम गदनखेड़ा बाइपास के पास बच्चों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। बस में कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। बस आनंदी वाटर पार्क से बच्चों को लेकर वापस कानपुर जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों व शिक्षकों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाइपास के पास एक निजी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में स्कूल के बच्चे और शिक्षक सवार थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 60 बच्चों और तीन शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते सभी को बस से उतार लिए जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में आग लगने की घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात रोक दिया, ताकि आग बुझाने के दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में न आए। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस आनंदी वाटर पार्क से बच्चों को लेकर कानपुर लौट रही थी। इसी दौरान गदनखेड़ा बाइपास के पास बस में आग लग गई। पुलिस ने सभी बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद यातायात व्यवस्था संभाली। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बस में आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)