कानपुर में नवरात्रि महोत्सव आयोजित:रामबाग में सजी भक्तिमय महफिल, कन्या भोज संग निकलेगी भव्य झांकी

Oct 17, 2026 - 19:05
0
कानपुर में नवरात्रि महोत्सव आयोजित:रामबाग में सजी भक्तिमय महफिल, कन्या भोज संग निकलेगी भव्य झांकी
कानपुर में वार्ड-5 के रामबाग में भुवनेश्वर मंदिर के पास आयोजित 11वें नवरात्रि महोत्सव में माता रानी की चौकी का सातवां दिन मनाया गया। इस दौरान मां का श्रृंगार, भजन, आरती और पूजन किया गया। चौकी व्यवस्थापक अली बाबा ने बताया कि महोत्सव में सुबह-शाम आरती, भजन और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। 18 अक्टूबर को माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर एक बजे कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा। रात 10 बजे काली मां की झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष रामबाग क्षेत्र के निवासी श्रद्धा के साथ माता रानी की सेवा में जुटते हैं। चौकी में क्षेत्रीय निवासियों के रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में शामिल होकर माता रानी के दर्शन करते हैं और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User