पूर्व विधायक और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप:समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी से की शिकायत, एसएसपी बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे
एटा में अलीगंज तहसील सभागार में शनिवार को 2 बजे समाधान दिवस के दौरान जॉन यादव ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व उनके बेटे सुबोध यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जॉन ने डीएम एम. अरुणमोली और एसएसपी डॉ. इलामरन जी से कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पिता की नौकरी खत्म कराने का लगाया आरोप जॉन यादव ने शिकायत में बताया कि उनके पिता अनिल कुमार संग्रह अमीन थे। आरोप है कि साल 2012 में राजनीतिक दुश्मनी के चलते उनकी नौकरी खत्म करवा दी गई थी। जॉन का आरोप है कि अब रामेश्वर यादव और उनके बेटे सुबोध यादव उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे हैं। फोन और मैसेज से धमकी देने का दावा जॉन यादव के मुताबिक, सुबोध यादव ने उन्हें जेल भेजने और अलीगंज से नामोनिशान मिटाने की धमकी दी। आरोप है कि उनसे कहा गया कि जिस तरह उनके पिता की नौकरी खत्म करवाई गई थी, उसी तरह उन्हें भी गायब करवा दिया जाएगा। जॉन का कहना है कि उनके पास फोन कॉल और मैसेज के रूप में धमकियों के सबूत हैं। उन्होंने खुद और परिवार की जान-माल को खतरा बताया है। जॉन यादव ने रामेश्वर यादव को अलीगंज से टिकट नहीं देने की अपील भी की है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को खतरा है। एसएसपी बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे जॉन यादव ने बताया कि एसएसपी ने उनकी शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामरन जी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व विधायक और बेटे का पक्ष नहीं मिला दैनिक भास्कर ने मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके बेटे सुबोध यादव का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)