कानपुर में नवरात्रि पर धार्मिक झांकी आयोजित:श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन, भक्ति गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय
कानपुर में नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अंकित मौर्य की ओर से क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम और झांकी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आकर्षक झांकी और धार्मिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। पार्षद अंकित मौर्य ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)