फर्रुखाबाद में 39 जगह जलेगा रावण, दशहरा पर रूट डायवर्जन:शहर में 70 फीट का पुतला होगा दहन, 4 जोन 14 सेक्टर में बांटा गया जिला

Oct 19, 2026 - 19:38
0
फर्रुखाबाद में 39 जगह जलेगा रावण, दशहरा पर रूट डायवर्जन:शहर में 70 फीट का पुतला होगा दहन, 4 जोन 14 सेक्टर में बांटा गया जिला
फर्रुखाबाद में मंगलवार को दशहरा पर्व पर 39 जगहों पर रावण के पुतले जलाए जाएंगे। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा। यहां चौक से भगवान राम रथ पर आते हैं। राम-रावण युद्ध के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोग पहुंचेंगे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि दशहरा को लेकर पहले ही निरीक्षण हो चुका है। जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है, जहां सीओ, पुलिसकर्मी और दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर है, इसलिए रूट डायवर्जन रहेगा। मैनपुरी-बेवर, पांचालघाट और कमालगंज से आने वाले बड़े वाहन शहर में नहीं आ पाएंगे। छोटे वाहन व रोडवेज बसें सेंट्रल जेल, आईटीआई चौराहा, लालगेट, मसेनी चौराहा, कादरीगेट, छोटी जेल से निकलेंगी। नगर क्षेत्र में छोटे वाहन दोपहर 2 बजे से आवास विकास से लकूला की ओर जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User