कल्याणपुर में ट्रेन से कटकर ई-रिक्शा चालक ने दी जान:लकड़ियां लादकर आया था, बगिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Oct 19, 2026 - 19:38
0
कल्याणपुर में ट्रेन से कटकर ई-रिक्शा चालक ने दी जान:लकड़ियां लादकर आया था, बगिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कानपुर के कल्याणपुर में बगिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ई-रिक्शा चालक का शव मिला। वह रविवार रात रायपुरवा से ई-रिक्शा में लकड़ियां लादकर आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। मृतक की पहचान रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा निवासी ध्रुवराज यादव (46) के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन मिला, जिसके जरिए परिवार से संपर्क किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ध्रुवराज की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। आशंका है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मौत की वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी। लकड़ियां उतारने के बाद घर नहीं लौटा था ध्रुवराज लक्ष्मीपुरवा निवासी ध्रुवराज यादव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी विमला, बेटा हर्षित और बेटी आराध्या हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब आठ बजे वह ई-रिक्शा में लकड़ियां लादकर कल्याणपुर गए थे। वहां लकड़ियां उतारने के बाद बगिया क्रॉसिंग के पास पहुंचे, लेकिन घर नहीं लौटे। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कई बार फोन किया। मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। मोबाइल से हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान शव के पास मोबाइल फोन मिला। फोन से मिले नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक के साले देवतादीन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बहनोई ध्रुवराज के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User