कानपुर में POSH एक्ट पर जागरूकता:एडवोकेट सृष्टि ने कहा- "कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव न सहें, कानूनी अधिकार जानें"

Oct 07, 2026 - 21:19
0
कानपुर में POSH एक्ट पर जागरूकता:एडवोकेट सृष्टि ने कहा- "कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव न सहें, कानूनी अधिकार जानें"
पी रोड स्थित हर सहाय महाविद्यालय में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के लिए "POSH (Prevention of Sexual Harassment at Workplace) Act 2013" पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। IQAC एवं वाणिज्य संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के सुरक्षा अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एडवोकेट एवं POSH ट्रेनर सृष्टि सिंह मारवाह रहीं। उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और 'वर्कप्लेस' की कानूनी परिभाषाओं को विस्तार से समझाया। एडवोकेट मारवाह ने महिलाओं को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सहन न करने की सलाह देते हुए चुप रहने के बजाय आवाज़ उठाने और कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वेदेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User