प्रयागराज एथलेटिक्स में हनी, प्रदीप समेत खिलाड़ियों ने बाजी मारी:500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में हुए मुकाबले
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग की नगर उत्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हनी, प्रदीप, आर्यन, आदित्य, जयसिंह, अमृत प्रकाश ने मारी बाजी। केपी इंटर कॉलेज के मुख्य संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में हनी सिंह प्रथम, सुजीत कुमार द्वितीय और अजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रदीप राजभर प्रथम, हनी सिंह द्वितीय व शिवम कुमार तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सुजीत कुमार ने बाजी मारी, जबकि अर्जुन भारतीय दूसरे और अजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जहाँ शिवम पटेल दूसरे व अजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा में आदित्य कुमार ने पहला, अंश शुक्ल ने दूसरा और नितिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में जयसिंह ने 100 मीटर दौड़ में पहले, करण दिवाकर दूसरे और करण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अमित प्रकाश ने प्रथम, करण कुमार ने द्वितीय व आर्य गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में लालमोहर ने प्रथम, रूद्र चौरसिया दूसरे और जयसिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में विशाल प्रथम, करण दिवाकर द्वितीय व विशाल पटेल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में आर्यन गिरीश प्रथम, अंकित दूसरे व दुर्गेश तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा में उज्ज्वल मिश्रा ने प्रथम, रिशु सिंह ने द्वितीय और अभय श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुमित कुमार ने प्रथम, अर्जुन दिवाकर ने द्वितीय व अंश यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुमित कुमार ने 200 मीटर दौड़ में पहला, नैतिक पटेल दूसरा और मोहम्मद शाहबाज अली तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में अर्जुन दिवाकर प्रथम, नैतिक पटेल द्वितीय और मोहम्मद शाहबाज तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में शांतनु प्रथम, आयुष यादव द्वितीय और मोहम्मद शाहबाज तृतीय स्थान पर रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)