कानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित:जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना, समय पर मदद देना मुख्य उद्देश्य

Oct 09, 2026 - 20:29
0
कानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित:जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना, समय पर मदद देना मुख्य उद्देश्य
कानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को संकल्प सेवा समिति ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर कार्यालय, एनएसटीआई कैंपस, उद्योग नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रीजनल कमिश्नर मुकेश तिवारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संस्था की ओर से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और रक्त की कमी के कारण होने वाली मौतों को रोकने में मदद करना है। शिविर में अमित कुमार, दीपक, राजवेंद्र सचान और शिवम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User