कानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन:पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह जयंती पर सेवा पखवाड़ा

Oct 17, 2026 - 07:45
0
कानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन:पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह जयंती पर सेवा पखवाड़ा
कानपुर में संकल्प सेवा समिति की ओर से पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 105वीं जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह नर्सिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद सुखराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में मोहित यादव, गौरव त्रिवेदी, ज्योति विज, अजय सहित 50 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संस्था लगातार लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर शिविर आयोजित करती है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और रक्त की कमी के कारण किसी की जान जाने की आशंका को कम करना है। शिविर में राजवेंद्र सचान, शिवम कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User