कानपुर में सांप काटने से किसान की मौत:खेत की रखवाली के दौरान चारपाई पर सो रहा था, हैलट में इलाज के दौरान तोड़ा दम
कानपुर के बिधनू क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार रात खेत की रखवाली कर रहे 21 साल के किसान आकाश सिंह को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिधनू सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह सूचना पर बिधनू पुलिस गांव पहुंची और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात 10:30 बजे चारपाई पर सोते समय डसा भवानीपुर गांव निवासी आकाश सिंह (21) पुत्र शीतल सिंह सोमवार रात छोटे भाई गोलू के साथ गांव के बाहर पैलेसर के पास खेत की रखवाली कर रहा था। रात करीब 10:30 बजे चारपाई पर सोते समय उसके पैर में किसी जीव के काटने से तेज दर्द हुआ। आकाश ने पास में सो रहे गोलू को जगाया। टॉर्च जलाने पर चारपाई के पास सांप दिखाई दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सांप को लाठी-डंडों से मार डाला ग्रामीणों ने सांप को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद परिजन आकाश को तत्काल बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)