टुटुवारी में 11 से 21 अक्टूबर तक रामलीला:रामजन्म से विजयादशमी तक होंगे विविध प्रसंगों के मंचन
बलिया में टुटुवारी गांव की श्री रामलीला समिति की ओर से इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों के सहयोग से वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को स्थानीय कलाकार आगे बढ़ा रहे हैं। रामलीला में रामचरितमानस पर आधारित प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कलाकारों की ओर से संवाद, अभिनय, वेशभूषा और मंच सज्जा की तैयारियां की जा रही हैं। पोस्टर के अनुसार 11 अक्टूबर को नारद मोह, 12 को रामजन्म व ताड़का वध, 13 को धनुष यज्ञ व राम विवाह, 14 को वनवास और 15 अक्टूबर को भरत मिलाप का मंचन होगा। 16 को सीता हरण, 17 को राम-सुग्रीव मैत्री व बाली वध, 18 को लंका दहन और 19 अक्टूबर को विभीषण शरणागत व अंगद-रावण दरबार का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी और 21 अक्टूबर को राज्याभिषेक व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से रामलीला में पहुंचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)