कानपुर में सांप के डसने से बच्चे की मौत:अस्पताल ले जाते समय मौत, पेशाब करने झाड़ियों में गया था
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर उमरा गांव में गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। बच्चा पेशाब करने के लिए घर के पास झाड़ियों में गया था, तभी सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के डसने के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों के साथ खेल रहा था, पेशाब करने गया था सूलपुर उमरा गांव निवासी किसान गोविंद कुमार के परिवार में पत्नी निशा देवी, बेटा अंकुश, छोटा बेटा मोहित और बेटी राधा हैं। गुरुवार देर शाम मोहित (10) घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह घर के पास झाड़ियों की ओर चला गया। मोहित जैसे ही झाड़ियों के पास पहुंचा, वहां छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही वह घबरा गया और रोते हुए घर पहुंचा। उसने परिजनों को बताया कि झाड़ियों के पास सांप ने उसके पैर में काट लिया है। इलाज के लिए ले गए, रास्ते में बिगड़ी हालत बेटे को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सांप के काटने से बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)