मास्टर चाबी से बाइक चुराने वाला गिरोह पकड़ा गया:शामली में 24 दोपहिया वाहन बरामद, 8 गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी पकड़े गए
शामली पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह सुनसान जगहों से बाइक चुराकर उन्हें जंगल और खंडहरनुमा इमारतों में छिपाता था। पुलिस ने 8 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। इनके पास से कुल 24 दोपहिया वाहन और कुछ पार्ट्स मिले हैं। थानाभवन पुलिस ने अजय उर्फ जीता, शुऐब, सावन, इंसाद उर्फ कन्टू और अंकित उर्फ काला को गिरफ्तार किया। इन्होंने नोजल गांव के जंगल में किकर के बाग के पास 12 चोरी की मोटरसाइकिलें छिपा रखी थीं। ये बाइक शामली, पानीपत और हरियाणा के दूसरे इलाकों से चुराई गई थीं। कांधला पुलिस ने वाशू (खंद्रावली), राहुल और कपिल (रामपुर खेड़ी) को पकड़ा। इन्होंने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और वाहन के पार्ट्स आईटीआई जसाला के सामने एक पुराने भवन में छिपाए थे। पुलिस को कुछ वाहनों की नंबर प्लेट और इंजन-चेसिस नंबर में भी गड़बड़ी मिली है। पुलिस वाहनों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)