कानपुर में सम्मान समारोह:प्रो. एचएन मिश्रा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार

Oct 06, 2026 - 08:55
0
कानपुर में सम्मान समारोह:प्रो. एचएन मिश्रा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को ‘द इंटरनेशनल सेंटर, कानपुर (सोसाइटी)’ द्वारा "पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार" सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी के चेयरमैन सुष्मित मिश्रा और पल्लवी मिश्रा के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को 'उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुणवंत सिंह कोठारी, प्रो. वीके कटियार, डॉ. उमेश पालीवाल, शोभा दास, नरेंद्र शर्मा, सेठ मुरालीलाल अग्रवाल, शेफाली राज और दीपिका अग्रवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत शैलेंद्र द्विवेदी व व्यवस्थापक कृष्णकांत दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का कुशल समन्वयन डॉ. संदीप कुमार श्रीवास और सफल संचालन नीरज कुमार चौधरी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User