महराजगंज में अभाविप का प्रदर्शन:₹4500 अतिरिक्त शुल्क समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Oct 06, 2026 - 08:55
0
महराजगंज में अभाविप का प्रदर्शन:₹4500 अतिरिक्त शुल्क समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महराजगंज इकाई ने विद्यार्थियों की समस्याओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर केएमसी (KMC) मेडिकल कॉलेज के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने कॉलेज प्रबंधन को 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सभी बिंदुओं की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच की मांग की। छात्रों ने विशेष रूप से ₹4,500 के अतिरिक्त परीक्षा शुल्क की वैधता और विवरण की जांच कर प्रत्येक भुगतान की रसीद उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। मांग पत्र में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, उपकरण, तय मानकों के अनुरूप योग्य शिक्षक और लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें व ई-रिसोर्स, क्लिनिकल प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था और पारदर्शी शुल्क संरचना लागू करने की भी मांग की गई है। अभाविप ने स्पष्ट किया कि शिकायत करने वाले छात्रों पर किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। साथ ही, मामले की जांच के लिए सक्षम अधिकारियों की एक टीम गठित कर उसके निष्कर्षों से छात्रों व अभिभावकों को अवगत कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User