कानपुर में सपा का PDA सम्मेलन:रोजगार-जाति जनगणना पर जोर, प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा- कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय रहें

Oct 01, 2026 - 16:33
0
कानपुर में सपा का PDA सम्मेलन:रोजगार-जाति जनगणना पर जोर, प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा- कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय रहें
कानपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के जाजमऊ स्थित सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी के कार्यालय में गुरुवार को पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के उत्तर प्रदेश सचिव एवं प्रभारी समरथ पाल शामिल हुए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की अपील की। इस सम्मेलन में किसान, नौजवान और छात्र समेत विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। समरथ पाल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं और नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने पर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सरकार से जाति जनगणना कराने की मांग भी उठाई। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को बूथ और गांव स्तर तक पहुंचाने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। सम्मेलन में पार्षद फकर इकबाल, जावेद जमील, मेराज पार्षद, राजू कन्नौजिया, समीर पाल, अजीत यादव, मोनू वर्मा, नफीस पार्षद पुत्र, अकील शानू पार्षदपति समेत सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User