भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर कसी कमर:जौनपुर में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं से संपर्क के निर्देश

Oct 01, 2026 - 16:33
0
भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर कसी कमर:जौनपुर में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं से संपर्क के निर्देश
जौनपुर में भाजपा ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को 12 बजे से 3 बजे तक सीहीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी की नीतियों व प्रत्याशियों के बारे में बताने को कहा। जिला प्रभारी दिनेश मौर्या ने वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गंभीरता से तैयारियों में जुटने और तय जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने मिलकर काम और बेहतर तालमेल की जरूरत बताई। उन्होंने मतदाता सूची देखने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को कहा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User