कानपुर में ऑटो के अंदर मिला अजगर:देखकर मची भगदड़, लोगों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sep 26, 2026 - 17:54
0
कानपुर में ऑटो के अंदर मिला अजगर:देखकर मची भगदड़, लोगों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला चौकी अंतर्गत शिव कटरा इलाके में शनिवार को ऑटो के पिछले हिस्से में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ऑटो में अजगर होने की जानकारी मिलते ही चालक के साथ आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा। इसका वीडियो शाम 4:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र के राजेश कुमार, शमशेर, अजीत ने बताया कि, लालबंगला स्थित शिव कटरा की एक गली में बच्चे खेल रहें थे। इसी दौरान एक बच्चे की नजर खड़े ऑटो के पीछे बैठे हिस्से में अचानक अजगर नजर पड़ी। उसे देखते ही बच्चों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ऑटो से दूरी बना ली और अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की सूचना दी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब ढाई मीटर लंबा अजगर ऑटो के पिछले हिस्से में दिखाई दे रहा है। अजगर के ऑटो में पहुंचने की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। लोगों को डर था कि कहीं अजगर ऑटो से निकलकर आसपास के घरों या भीड़ वाले इलाके में न पहुंच जाए। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरी में रखा। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में काफी देर तक अजगर को लेकर चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि ऑटो के अंदर अजगर को देखकर एक बार तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर किया जाए। गनीमत रही कि समय रहते अजगर को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User