कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म और हूटर हटाए:2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई, शहर भर में अभियान चलेगा

Oct 12, 2026 - 20:50
0
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म और हूटर हटाए:2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई, शहर भर में अभियान चलेगा
कानपुर में महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार शाम 5:45 बजे रामादेवी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई, जबकि आधा दर्जन वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। डीसीपी समेत यातायात पुलिस की टीम रही मौजूद अभियान के दौरान डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी, एसीपी एसके सिंह और एसीपी मनोज कुमार सिंह समेत यातायात पुलिस के कई जवान मौजूद रहे। टीम ने चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि अभियान केवल रामादेवी चौराहे तक सीमित नहीं रहेगा। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में चलाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। ब्लैक फिल्म और हूटर के दुरुपयोग पर पुलिस की नजर रहेगी। रामादेवी चौराहे पर जाम से निपटने की बनेगी योजना रामादेवी चौराहे पर यातायात के दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस विशेष कार्ययोजना तैयार करेगी। इसके तहत वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने और जाम से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर भी चलेगा अभियान यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों को जाममुक्त बनाने के लिए भी अभियान चलाएगी। पुलिस का फोकस यातायात नियमों का पालन कराने, अव्यवस्थित वाहनों पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User