नोटरी नियमावली की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे:अयोध्या में पूर्व विधायक बोले-यूपी के 126 विधायकों के दस्तावेज गलत

Oct 12, 2026 - 20:50
0
नोटरी नियमावली की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे:अयोध्या में पूर्व विधायक बोले-यूपी के 126 विधायकों के दस्तावेज गलत
अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील में सोमवार दोपहर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उन पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान बाबा गोरखनाथ ने नोटरी नियमावली से जुड़े मुद्दे पर अधिवक्ताओं के साथ मिलकर लड़ाई लड़ने और मामला दिल्ली तक ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नोटरी नियमावली के मामले में अधिवक्ताओं की गलती नहीं है, बल्कि व्यवस्था की खामियां जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं से बातचीत हो चुकी है। अब इसे लेकर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। 'अधिवक्ता का पद बहुत पवित्र' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गोरखनाथ ने कहा कि अधिवक्ता का पद बहुत पवित्र है। यह कोई हल्का पद नहीं है। नेता हो या अभिनेता, आखिर में सभी को काले कोट वाले अधिवक्ताओं की याद आती है। उन्होंने नोटरी लाइसेंस की अवधि का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से जारी लाइसेंस तीन साल और केंद्र सरकार की ओर से जारी लाइसेंस पांच साल के लिए होता है। उन्होंने कहा कि नियमावली तकनीकी जरूर है, लेकिन उसे पढ़कर समझा जा सकता है। 126 विधायकों के दस्तावेज गलत होने का दावा पूर्व विधायक ने कहा कि नोटरी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 126 विधायकों के दस्तावेज गलत पाए गए हैं। उन्होंने मोर्चा चुनाव में सपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता के निर्विरोध चुने जाने का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, अनूप गुप्ता के नोटरी से जुड़े दस्तावेज पर आपत्ति जताई गई थी। इस संबंध में चुनाव आयोग और जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई थी। बाबा गोरखनाथ ने दावा किया कि बाद में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। शिव मंदिर के लिए 21 हजार रुपए दिए कार्यक्रम के दौरान बाबा गोरखनाथ ने तहसील परिसर में निर्माणाधीन शिव मंदिर के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग दिया। उन्होंने वाचनालय में अधिवक्ताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अधिवक्ता भवन की सफाई के लिए कर्मचारी रखने का सुझाव दिया और इसके लिए 2 से 3 हजार रुपए तक सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे किसी व्यक्ति को रोजगार भी मिल सकेगा। कार्यक्रम में तहसील के अधिवक्ता, भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User