कानपुर में योग एवं आत्मसुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम:छात्राओं को योग प्रशिक्षण के साथ सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–100 सप्ताह संकल्प अभियान’ के तहत 16 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर में योग एवं आत्मसुरक्षा दिवस आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-द्वितीय की ओर से आयोजित कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जया भारती के संयोजन में होगा। योगाचार्य नेहा गुप्ता छात्राओं को योग प्रशिक्षण देंगी, जबकि विजय कुमार आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजकिशोरी सिंह, प्रो. पुष्पा चौधरी, डॉ. अर्चना आनंद और डॉ. सीमा पांडे जागरूकता संदेश देंगी। प्राचार्या छात्राओं को सामूहिक नशामुक्ति संकल्प दिलाएंगी। आयोजन में डॉ. अंजना सोनकर, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. ज्योति सिंह और सुश्री प्राची वर्मा सहयोग करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)