फर्रुखाबाद में बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला शव; करीब एक घंटे तक यातायात बाधित
फर्रुखाबाद के कमालगंज में बुधवार शाम खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास बांद्रा एक्सप्रेस (22443) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उबरीखेड़ा रेलवे गुमटी संख्या 129 सी के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के शरीर के कई अंग अलग हो गए। रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। दरोगा मोहित द्विवेदी और चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चंदेल ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, पर देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक ने नीले पैंट और लाल-नीले चेकदार शर्ट पहन रखी थी, उसके पास एक शॉल भी मिली। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता था। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना से फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली 54158 पैसेंजर ट्रेन कमालगंज स्टेशन पर करीब एक घंटे रुकी रही। ट्रैक साफ होने के बाद गोमती और कालिंदी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें आगे बढ़ीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)