कानपुर पहुंचे कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष:प्रवीण डावर बोले- पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचा रहें, यूपी में लोग बदलाव चाहते हैं
कानपुर में रविवार को मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विचार विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर पहुंचे, संगठन और लोगो के बीच कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने के लिए देशभर में कांग्रेस का विचार विभाग काम करता है। दोपहर 3 बजे हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार डावर ने कहा कि विचार विभाग का मुख्य काम कांग्रेस की विचारधारा को संगठन के बीच पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को उससे जोड़कर रखना है। इसी उद्देश्य से वह पूरे देश में काम कर रहे हैं। प्रवीण ने बताया कि 4 महीने पहले ही जिम्मेदारी मिली है, देशभर में 20 बैठकें कर चुके हैं, यूपी में उनकी चौथी बैठक हैं। यूपी के 3 शहरों में कर चुके कार्यक्रम, कानपुर चौथा शहर
प्रवीण कुमार डावर ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संगठन के साथ आम लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाना जरूरी है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में विचार विभाग के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कानपुर में यह चौथा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए संगठन और आम लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा पर चर्चा की जा रही है। साथ ही, इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि कांग्रेस की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए। लोगों से मिलकर बदलाव की उम्मीद दिख रही
प्रवीण कुमार डावर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक वह जहां भी गए और लोगों से मिले, वहां उन्हें बदलाव की तैयारी का एहसास हुआ है। लोगों से बातचीत के आधार पर उन्हें लग रहा है कि प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं। पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, गुरफान अहमद चांद, पार्षद शिब्बू अंसारी और चंद्रशेखर सोनकर समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)