संभल में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट:100 जवान तैनात, CCTV से निगरानी और तीन रास्तों पर बैरियर
संभल में झमाझम बारिश के बीच शुक्रवार जुम्मे की नमाज क़ो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। विवादित धार्मिक स्थल में लगभग 800 लोगों क़ो शहर इमाम मौलाना आफ़ताब हुसैन वारसी ने नमाज अदा कराई गई, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज की आज ज़िला कोर्ट में सुनवाई है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा NSA रद्द होने और जेल से रिहाई के बाद पुलिस मुस्तैद नजर आई। संभल सीओ कुलदीप कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई है। दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद पहुंचकर जुम्मे की नमाज को अदा किया है और 03 बजे तक सभी लोग नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घरों के लिए चले गए। वहीं सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद से निगरानी की गई। मस्जिद आने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर RRF-PAC के 100 जवान तैनात किए गए है, वहीं सत्यव्रत चौकी प्रभारी सतीश कुमार एवं कांस्टेबल संतोष कुमार ने RRF-PAC के साथ फुट पेट्रोलिंग की। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल के चारों ओर सुरक्षा के चाक-चौबंद किया गया है। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई। अच्छे माहौल में नमाज अदा की नमाजी इरशाद हुसैन गाजी ने कहा कि नमाज के दौरान अचानक से मौसम बदला और बारिश के साथ आए तूफान से टेंट भी उड़ गया। अच्छे माहौल में नमाज अदा की गई है। जमाल ने कहा कि संभल शहर में सभी लोग मिलकर रहते हैं, कोई किसी की भी बात में ना आए इसलिए हम अपील करते हैं। पत्थरबाज हमारे संभल शहर के नहीं बाहर के है। पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था अच्छी है। मस्जिद में सईद अख्तर इसराईली, इसरार खां, फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मौहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, नवाब साद आदिल, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू, फिरोज आदि मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)