कार की चपेट में आने से मासूम की मौत:बहराइच में शादी में मिली कार चलाना सीख रहा था युवक, खेलते समय हादसा
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के सामने खेल रहे तीन साल के शिवांश यादव की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि गांव का प्रद्युम्न पांडेय अपनी शादी में मिली कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खोने पर कार ने शिवांश को कुचल दिया। शिवांश के चाचा मुरली प्रसाद यादव के मुताबिक, हादसे के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)