ट्रेन में चोरी करने वाला राजीव साहू गिरफ्तार:सोरोंजी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, ससुराल में छिपा था आरोपी
जीआरपी कासगंज पुलिस ने ट्रेनों में चोरी के मामले में वांछित राजीव साहू को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे सोरोंजी रेलवे स्टेशन से पकड़ा। राजीव साहू के खिलाफ जीआरपी कासगंज थाने में 2023 में चोरी और चोरी का माल रखने का केस दर्ज है। इस मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी ससुराल में छिपा हुआ था। लगातार तलाश के बाद शनिवार को उसे सोरोंजी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मुबस्सर अली की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)