कारोबारी के दो हत्यारोपियों का 9 घंटे का लिया रिमांड:आरोपी बोले- पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष से हिस्ट्रीशीटर ने पूछा था बचने का रास्ता
काकादेव के ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने को लेकर कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हितेंद्र उर्फ मोनू और कुशल से 9 घंटे तक पूछताछ की। कोर्ट से कस्टडी रिमांड की अनुमति मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार सुबह नौ बजे दोनों को जेल से काकादेव थाने लेकर पहुंची। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव और सर्विलांस टीम ने दोनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर और हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा के अवनीश दीक्षित से संपर्क को लेकर भी सवाल किए गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संजय ने अवनीश से बचने का रास्ता पूछा था। इस पर अवनीश ने फोन पर उसे अपना वीडियो बनाकर खुद को निर्दोष साबित करने का वायरल करने की बात कही थी। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को उनकी निशानदेही पर डबल पुलिया के पास लेकर पहुंची। वहां डिवाइडर के किनारे झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त डंडा और हाकी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम 6 बजे दोबारा जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)