अमर शहीदों के लिए तर्पण व पिंडदान 4 को:सरसैया घाट पर विदुषी महिलाएं देंगी अजन्मी बेटियों को जलदान
कानपुर में युग दधीचि देहदान संस्थान की ओर से शुक्रवार को बिरहाना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक मनोज सेंगर ने जानकारी दी कि आगामी 4 अक्टूबर (रविवार) को नगर के सरसैया घाट पर 'मातृ नवमी' के पावन अवसर पर विदुषी महिलाएं उन अजन्मी बेटियों को जलदान देकर उनकी मोक्ष की कामना करेंगी, जिन्हें पुत्र मोह के लालच में गर्भ में ही मार दिया गया था। इसके अलावा, इस विशेष अवसर पर देहदानियों और देश के अमर शहीदों के निमित्त भी तर्पण व पिंडदान संपन्न कराया जाएगा। संस्थापक मनोज सेंगर ने इस दौरान कहा कि हमारे समाज में यह एक पुरानी भ्रांति रही है कि महिलाएं तर्पण आदि कार्य नहीं कर सकतीं। इस मिथक को पूरी तरह तोड़ते हुए संस्थान वर्ष 2011 से लगातार महिलाओं द्वारा सार्वजनिक तर्पण का आयोजन करवा रहा है। यह अनूठा प्रयास वैदिक काल में महिलाओं को प्राप्त धार्मिक अधिकारों की पुनर्वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)