कारोबारी पति को दूसरी महिलाओं संग रंगरलियां मनाने का आरोप:रायबरेली में पत्नी बोली- जमीन बेचकर अय्याशी करता है, पुलिस ने होटल से 2 औरतों को हिरासत में लिया

Oct 12, 2026 - 15:16
0
कारोबारी पति को दूसरी महिलाओं संग रंगरलियां मनाने का आरोप:रायबरेली में पत्नी बोली- जमीन बेचकर अय्याशी करता है, पुलिस ने होटल से 2 औरतों को हिरासत में लिया
रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिलाओं के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ने गई। महिला का पति कस्बे के गायत्री नगर का रहने वाला है और एक नामचीन बालूशाही मिठाई की दुकान का संचालक है। पत्नी का अपने पति से काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा है। पत्नी बोली- जमीन बेचकर अय्याशी करता है पत्नी का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और पैतृक जमीन बेचकर सलोन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ अय्याशी करता है। रविवार रात पत्नी को एक व्यक्ति से पुख्ता सूचना मिली कि उसका पति अपने 3 साथियों और 2 अन्य महिलाओं के साथ होटल में जन्मदिन की पार्टी के बहाने अय्याशी कर रहा है। कमरे के अंदर से 2 लड़कियां मिलीं सूचना मिलते ही पत्नी सीधे होटल पहुंची। पत्नी को देखते ही अंदर मौजूद लोगों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया और 112 पुलिस को सूचना दी। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस और होटल प्रबंधन ने मास्टर चाभी से कमरा खोला। कमरे के अंदर से दो लड़कियां मिलीं, जिन्हें पुलिस कोतवाली ले गई। पत्नी का आरोप- प्रबंधक ने पति को भगाया पत्नी का आरोप है कि होटल प्रबंधन और पुलिस ने जानबूझकर दरवाजा खोलने में देरी की, जिससे उसके पति और साथियों को पिछले दरवाजे से भागने का मौका मिल गया। हालांकि, कमरे से पति के कपड़े और घर का डीजे साउंड सिस्टम बरामद हुआ है, जो उसके वहां होने की पुष्टि करता है। वहीं इस मामले में ऊंचाहार के नवागंतुक कोतवाल मनबोध तिवारी ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। महिला को लंबे समय से अपने पति पर अवैध संबंधों का शक है। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी, उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User