गोमती नदी की तलहटी से 10 क्विंटल कचरा निकाला:प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतलें और मूर्तियां मिलीं; स्वच्छ पर्यावरण सेना ने चलाया अभियान

Oct 12, 2026 - 15:16
0
गोमती नदी की तलहटी से 10 क्विंटल कचरा निकाला:प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतलें और मूर्तियां मिलीं; स्वच्छ पर्यावरण सेना ने चलाया अभियान
लखनऊ में गोमती नदी की तलहटी से करीब 10 क्विंटल कचरा निकाला गया। इसमें प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतलें, विसर्जन सामग्री और देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल हैं। स्वच्छ पर्यावरण सेना के स्वयंसेवकों ने हनुमान सेतु के पास झूलेलाल पार्क में सफाई अभियान चलाया। यह स्वच्छ पर्यावरण सेना का 438वां अभियान था। संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नदी के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में पॉलीथीन बैग और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकाले गए। अभियान में पवन कुमार, विष्णु तिवारी, प्रहलाद सिंह, पलक, अर्चना सिंह, विवेक जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, परवेश यादव, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, नाथ शरण त्रिपाठी, संजय वर्मा, परमेश जोशी और महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User